Border पर ना'पाक' बर्बरता, शहीद जवान के शव को किया क्षत-विक्षत, सेना दे ...
जम्मू-कश्मीर में सरहद पर
पाकिस्तान की नापाक हरकतें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं... लगातार फायरिंग के बीच
शनिवार सुबह आरएसपुरा सेक्टर और कथुआ में सीजफायर का उल्लंघन किया गया...वहीं शुक्रवार रात को एलओसी पर कुपवाड़ा के माछिल
सेक्टर में आतंकियों से मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद हो गया… एनकाउंटर में एक
आतंकी भी ढेर हो गया… सेना के मुताबिक पाकिस्तान की तरफ भागने से पहले एक आतंकवादी
ने बर्बरता की हदें पार करते हुए शहीद जवान का शरीर क्षत-विक्षत कर दिया…
No comments:
Post a Comment