2000 के नए Note में Typing Mistake, नोट पर दो बार छपा ‘दोन हजार रुपये’
500 और 1000 रुपए के नोट बंद करके सरकार ने 2000 रुपये के जो नए नोट जारी किए हैं उनमें एक जगह छपाई की गलती हो गई है. इसमें एक जगह दोन हजार रुपये छपा है जो सही है क्योंकि मराठी भाषा में दो हजार रुपए को दोन हजार रुपये ही लिखा और बोला जाता है और इस भाषा की लिपि भी देवनागरी है. लेकिन इससे दो स्थान पहले जहां कोंकणी भाषा में दोनि हजार रुपया लिखा जाना था वहां दोनि की जगह दोन ही छप गया है.
No comments:
Post a Comment