Ram मंदिर मामले में Subramanian Swamy की अर्जी पर विचार करेगी Supreme Court
सर्वोच्च न्यायलय अगले हफ्ते अयोध्या मंदिर विवाद प्रकरण में BJP नेता सुब्रमण्यन स्वामी की अर्जी पर विचार के लिए सहमत हो गया है. इस अर्जी में स्वामी ने कुछ कारण गिनाते हुए कहा है कि इस मामले की सुनवाई रोजाना होनी चाहिए. प्रधान न्यायाधीश टी.एस. ठाकुर और न्यायमूर्ति अनिल आर दवे की पीठ के समक्ष स्वामी ने इस अर्जी पर शीघ्र सुनवाई का अनुरोध किया. इस पर न्यायालय ने उनकी अर्जी अगले सप्ताह के लिए सूचीबद्ध करने का आदेश दिया.
No comments:
Post a Comment