Wednesday, 14 December 2016
जब Sunil Gavaskar ने मसीहा बनकर बचाई एक परिवार की जान
सुनील गावस्कर भारतीय क्रिकेट का वो नाम है... जो अपने हुनर के दम पर
अंतर्राष्ट्रिय क्रिकेट में एक बड़ा नाम बना... अपने दौर के सबसे खतरनाक बॉलरों के
सामने भी बिना हेलमेट के बल्लेबाजी करने वाले गावस्कर भारतीय बल्लेबाजी का पहला
बड़ा नाम बने... भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावसकर के जीवन की एक
बहुत ही रोचक घटना सामने आई है… मुंबई में एक प्रोग्राम के दौरान गावस्कर को उनकी
उपलब्धियों के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिया गया... इस दौरान उनके बेटे
रोहन गावस्कर ने 1993 में मुंबई हमलों के बाद
हुई एक घटना को याद करते हुए बताया कि उनके पिता ने तब के संवेदनशील माहौल में
अपनी जान पर दांव लगाकर किस तरह एक परिवार को भीड़ के गुस्से से बचाया था...
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment